भारत

बस स्टैंड पर युवती से कर रहा था छेड़छाड़, महिलाओं ने जमकर पीटा

Shantanu Roy
26 March 2024 4:24 PM IST
बस स्टैंड पर युवती से कर रहा था छेड़छाड़, महिलाओं ने जमकर पीटा
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर ग्रामीण महिला से छेड़छाड़ करना युवक को भारी पड़ गया। दो ग्रामीण महिलाओं ने एक युवती से छेड़छाड़ करने पर युवक की अच्छे से धुलाई कर दी। इस दौरान बस स्टैंड पर रहने वाले किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब इस मनचले युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीती शाम को एक युवती रोडवेज बस में सफर करने के लिए बस स्टैंड पहुंची।

इस दौरान एक मनचले ने एक उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। युवक द्वारा युवती को परेशान करता देख एक महिला ने उसे पकड़ लिया। तभी दूसरी महिला ने उसकी जमकर धुलाई कर दी। युवक की करीब 17 से 18 मिनट तक दोनों महिलाओं ने जमकर धुनाई की। उसके बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। दोनों महिलाओं को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना था, इसलिए उन्होंने किसी प्रकार की कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की। युवक को धुनाई के बाद छोड़ दिया।
Next Story