भारत

मामूली विवाद में चली गोली, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
30 March 2023 8:36 AM IST
मामूली विवाद में चली गोली, इलाके में हड़कंप
x
गुरुग्राम (आईएएनएस)| गुरुग्राम में सेक्टर 44 में बुधवार दोपहर मामूली विवाद को लेकर 23 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके सहयोगी ने कथित तौर पर गोली मार दी। पीड़ित की पहचान सेक्टर 9 में फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी विशाल के रूप में की गई है। विशाल को सीने में गोली लगी है और वर्तमान में एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित सेक्टर 44 में पैसाबाजार में काम करता है। डीसीपी (पूर्व) वीरेंद्र विज ने बताया कि बैठने की व्यवस्था को लेकर हुए मामूली विवाद को लेकर विशाल को उसके सहयोगी ने गोली मारी दी थी।
उन्होंने कहा, आरोपी ने गोली उस समय चलाई जब पीड़ित अपने कार्यालय जा रहा था। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हम आरोपी की पहचान स्थापित करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
पीड़ित के भाई मोहित की तहरीर पर सेक्टर 40 थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story