
x
जानें पूरा मामला.
भोपाल/मुरैना: राजधानी भोपाल में जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक जालसाज खुद को 'कलेक्टर का देवर' और मंत्रालय का कर्मचारी बताकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देता था. क्राइम ब्रांच पुलिस ने अंबाह (मुरैना) के एक किसान से ₹20 लाख की ठगी करने वाले आरोपी विजय शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी विजय शंकर मिश्रा खुद को मध्यप्रदेश जीडी ऑफिस में पदस्थ मंत्रालय का कर्मचारी बताता था. लोगों पर रौब जमाने के लिए वह एक महिला IAS अफसर को अपनी सगी भाभी बताकर उनका देवर होने का दावा करता था. आरोपी मंत्रालय के बाहर ही लोगों से मुलाकात कर डील फाइनल करता था.
आरोपी ने 6 फरवरी 2024 को मुरैना के अंबाह निवासी किसान राजकुमार सिंह से मुलाकात की और उनके परिवार के 7 सदस्यों को चुनाव आयोग और महिला बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया. पीड़ित राजकुमार सिंह ने नौकरी के लिए आरोपी को कई बार में कुल ₹20 लाख दिए.
₹20 लाख रुपए ऐंठने के बाद जब राजकुमार सिंह ने नौकरी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी विजय शंकर मिश्रा आनाकानी करने लगा. बाद में उसने राजकुमार सिंह को चुनाव आयोग और महिला बाल विकास में नौकरी के फर्जी जॉइनिंग लेटर थमा दिए.
मामले की शिकायत डीजीपी कार्यालय में की गई, जिसके बाद जांच भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस को सौंपी गई. क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज की और आरोपी विजय शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
क्राइम ब्रांच पुलिस अब यह जानने के लिए सख्ती से जांच कर रही है कि आरोपी विजय शंकर मिश्रा ने कितने और लोगों से इस तरह की जालसाजी की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





