भारत

शख्स ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, पारिवारिक विवाद बना कारण

jantaserishta.com
6 Aug 2025 5:29 PM IST
शख्स ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, पारिवारिक विवाद बना कारण
x
दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है.
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत तालझारी थाना क्षेत्र के दुधकोल गांव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी को धारदार हथियार से काट डाला। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बजल हेम्ब्रम ने खुद तालझारी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि एक जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर बजल हेम्ब्रम का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने गुस्से में आकर पत्नी निर्मला हेम्ब्रम (40 वर्ष), बेटा बाबू हेम्ब्रम (17 वर्ष) और बेटी सुनैना हेम्ब्रम (13 वर्ष) पर धारदार हथियार से कई वार किए।
गांव के लोगों के अनुसार, बजल हेम्ब्रम ने जब गुस्से में आकर हथियार उठाया तो उसकी पत्नी और दोनों बच्चे जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागे। बजल ने तीनों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के शरीर पर कई गहरे और गंभीर घाव पाए गए हैं, जिससे हमले की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच में जुट गई है।
घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और हत्या के पीछे के असली कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही पूरा सच सामने आ सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story