भारत
ऑनलाइन मंगाए जूते को पहले पहनने की होड़ में गई जान, परिवार में पसरा मातम
jantaserishta.com
21 April 2026 9:06 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक बेहद मार्मिक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और गुस्से के खतरनाक अंजाम पर भी सवाल खड़े कर दिया है. यहां के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के नौका टोला में सोमवार को एक मामूली विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि सगे भाइयों का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया.
दरअसल बड़े भाई सूरज शर्मा ने ऑनलाइन एक नया जूता मंगवाया था. तभी छोटा भाई लक्ष्मण उसे पहले पहनने की जिद करने लगा. इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते यह मामूली बहस झगड़े में बदल गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुस्से में अपना आपा खो बैठे सूरज ने पास में रखी कैंची उठा ली और छोटे भाई लक्ष्मण पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. उसने सिर और हाथ पर कई वार किए, जिससे लक्ष्मण लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा. इस हमले के बाद घर का माहौल चीख-पुकार से गूंज उठा और परिवार के लोग सदमे में आ गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले जाया गया. हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. गांव के लोग इस घटना से स्तब्ध हैं. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक छोटी सी बात के लिए भाई की हत्या की जा सकती है.
घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से लिखित तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्षणिक गुस्सा किस तरह जिंदगीभर का पछतावा बन सकता है. एक छोटी सी जिद ने एक परिवार से उसका बेटा छीन लिया और एक भाई को हत्यारा बना दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





