भारत

BIG BREAKING: फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया

jantaserishta.com
19 Sept 2025 5:57 PM IST
BIG BREAKING: फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया
x
देखें वीडियो.
बरेली: बरेली पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की साजिश में शामिल पांचवे रेकी करने वाले अपराधी को शाही थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया. शुक्रवार देर रात बिहारीपुर नदी पुल के पास पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें 19 वर्षीय रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू निवासी बेडकला, थाना जैतारण, जनपद बियावर (राजस्थान) गोली लगने से घायल हो गया. आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था.
पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर, चार जिंदा व चार खोखा कारतूस बरामद किए. वहीं मौके से एक अन्य आरोपी अनिल पुत्र सतीश निवासी राजपुर, थाना बडी, जनपद सोनीपत को भी पकड़ा गया, जिसके पास से तमंचा .315 बोर, दो जिंदा और चार खोखा कारतूस मिले. दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस बाइक पर थे.
पुलिस के अनुसार, ये अपराधी दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की घटना में रेकी कर चुके थे और लगातार सक्रिय थे. शाही थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर इन्हें घेराबंदी में लिया. मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. वहीं, आरोपी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कब रहा है कि वह दोबारा कभी यूपी में नहीं आएंगे सर.
बता दें, 12 सितंबर की सुबह करीब 3.45 बजे बरेली में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिशा पटानी के घर पर करीब नौ राउंड फायरिंग की थी. हमले के बाद गैंग ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली थी और इसे अभिनेत्री की बहन खुशबू पटानी द्वारा कथावाचक प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी का बदला बताया था. घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पटानी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से फोन पर बात कर परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिया था. पुलिस ने ढाई हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null