भारत

बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
10 Oct 2025 4:49 PM IST
बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, मचा हड़कंप
x
बड़ा अपडेट.
संभल: संभल जिले के चंदौसी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया. यह घटना गुरुवार रात 2 बजे हुई. बरेली से खाद लेकर आई एक मालगाड़ी प्लेटफॉर्म पर पहुंची. लेकिन यह मालगाड़ी 16 नंबर रेल लाइन के स्टॉप को तोड़ते हुए आगे निकल गई. रेल स्टॉप न रुकने के कारण मालगाड़ी खंभे, पेड़ और इलेक्ट्रिक लाइन तोड़ते हुए रोड किनारे तक पहुंच गई.
रात 2 बजे बरेली से खाद लेकर आई मालगाड़ी को 16 नंबर रेल लाइन पर सेंटिंग करवाया गया था. मालगाड़ी ने लाइन के आखिर में लगे स्टॉप को तोड़ दिया, जिससे वह आगे बढ़ते हुए एक विशाल पेड़, रेल लाइन के खंभे और बिजली के तारों को तोड़ती चली गई और 35 बी रेल फाटक के रोड किनारे तक जा पहुंची.
गनीमत यह रही कि मालगाड़ी रेल ट्रैक से उतर गई और रोड तक नहीं जा पाई. मौके पर 25 हजार वोल्टेज के तार भी थे, जो टूटे तो जरूर, लेकिन जमीन तक नहीं आ पाए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
हादसे की जानकारी लेने जब रेलवे सुप्रीटेंडेंट (SS) राजू कुमार से कैमरे पर बात करने की कोशिश की गई और हादसे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कैमरे पर हाथ चलाया और बदतमीजी की. बिना कोई जानकारी दिए SS राजू कुमार अपनी बाइक स्टार्ट कर मौके से भाग खड़े हुए. फिलहाल, रेल ट्रैक को ठीक करने का काम जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story