भारत

शादी के 48 घंटे बाद खुला बड़ा राज, दुल्हन निकली नाबालिग! फिर...

jantaserishta.com
23 Oct 2026 8:09 AM IST
शादी के 48 घंटे बाद खुला बड़ा राज, दुल्हन निकली नाबालिग! फिर...
x
जानें पूरा मामला.
मुंबई: महाराष्ट्र के बीड से शादी के एक रैकेट का खुलासा हुआ है. गेवराई के रहने वाले युवक के परिवार ने शादी के लिए जालना के जाफराबाद में रहने वाले बिचौलियों से संपर्क किया था. पुलिस के मुताबिक, 22 जून को युवक के पिता ने WhatsApp पर बेटे की तस्वीर और बायोडाटा भेजा था. इसके बाद बिचौलियों ने एक युवती की तस्वीर भेजकर परिवार को जाफराबाद बुलाया.
1 अक्टूबर को युवक अपने माता-पिता के साथ लड़की देखने जाफराबाद पहुंचा. मुलाकात के दौरान बिचौलियों ने रिश्ता पक्का कराने के लिए 2.5 लाख रुपये मांगे. परिवार ने शादी की उम्मीद में रकम देने पर सहमति जताई.
पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर की शाम दुल्हन का परिवार कार से गेवराई पहुंचा. तय रकम में से 25-25 हजार रुपये दो मोबाइल नंबरों पर ऑनलाइन भेजे गए, जबकि बाकी 2 लाख रुपये नकद दिए गए. इसके बाद पुजारी को बुलाकर शादी की रस्में कराई गईं. विवाह के बाद बिचौलिए वहां से चले गए और दुल्हन को दूल्हे के परिवार के पास छोड़ दिया गया.
शादी के 48 घंटे के भीतर दुल्हन अपने मायके जाने की जिद करने लगी. परिवार ने दशहरे के आसपास उसे घर पहुंचाने की बात कही. इसी दौरान युवती ने कथित तौर पर बताया कि यह शादी एक रैकेट का हिस्सा थी और मकसद पैसे और सोने के गहने हासिल करना था.
मामला पुलिस तक पहुंचा तो 19 अक्टूबर को युवती का बयान दर्ज किया गया. जांच में पता चला कि उसके आधार कार्ड में उम्र 20 साल दर्ज थी, लेकिन पुलिस के मुताबिक वह वास्तव में नाबालिग है. युवती ने पुलिस को बताया कि उसे बिना पहले बताए गेवराई लाया गया और जबरन शादी कराई गई. अब पुलिस इस मामले में भी यह भी पता लगाएगी कि युवती खुद ठगी का शिकार हुई थी या उसे भी इस पूरे खेल में इस्तेमाल किया गया.
फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया, जिसके बाद उसे बाल गृह भेज दिया गया है. गेवराई पुलिस के इंस्पेक्टर किशोर पवार के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है और कथित रैकेट से जुड़े लोगों का पता लगाया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story