भारत

रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ बड़ा धोखा...रेलवे का ऐसा कारनामा सामने आया

jantaserishta.com
13 Jan 2026 5:46 PM IST
रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ बड़ा धोखा...रेलवे का ऐसा कारनामा सामने आया
x

सांकेतिक तस्वीर

पढ़ें पूरी खबर.
भोपाल: पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को विदाई समारोह में दिए जाने वाले चांदी के सिक्के नकली पाए गए हैं. शुद्ध चांदी की जगह इन सिक्कों में भारी मात्रा में तांबा मिला हुआ है. यह मामला तब सामने आया जब कुछ रिटायर्ड कर्मचारियों को पैसों की जरूरत पड़ी और वे इन सिक्कों को बेचने के लिए बाजार पहुंचे.
दरअसल, जब जौहरी ने सिक्के की जांच की, तो पता चला कि इसमें चांदी मात्र 0.23% है, जबकि बाकी हिस्सा तांबा है. नियमानुसार इन सिक्कों में 99.9% चांदी होनी चाहिए थी. रिटायर्ड कर्मचारी डीके गौतम ने बताया, "हमें लगा कि यह विभाग की यादगार है, लेकिन जब पता चला कि यह तांबा है, तो हमें ठगा हुआ महसूस हुआ. यह हमारा अपमान है."
रेलवे विजिलेंस की जांच में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. रेलवे ने इंदौर की फर्म मेसर्स डायमंड बायबल कंपनी को 3 हजार 640 सिक्कों का ऑर्डर दिया था. भोपाल के सामान्य भंडार में कुल 3 हजार 631 सिक्के आए थे. हर सिक्के की कीमत करीब 2500 रुपए आंकी गई थी. इस लिहाज से कंपनी ने रेलवे को करीब 90 लाख रुपए से अधिक का चूना लगाया है.
मामला तूल पकड़ते ही रेलवे प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं. रेलवे ने इंदौर की दोषी फर्म 'मेसर्स डायमंड बायबल' को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट कर दिया है. भोपाल के बजरिया थाने में रेलवे विजिलेंस द्वारा शिकायती आवेदन दिया गया है.
वहीं, बजरिया थाने के एसआई अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे से कुछ जानकारियां शेयर करने को कहा गया है, जिसके बाद दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story