भारत

टला बड़ा रेल हादसा, ड्राइवर की हो रही तारीफ, किया ऐसा शानदार काम...

jantaserishta.com
12 July 2025 2:15 PM IST
टला बड़ा रेल हादसा, ड्राइवर की हो रही तारीफ, किया ऐसा शानदार काम...
x
मचा हड़कंप.
कानपुर: कानपुर में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया, जब भिवानी से प्रयागराज जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. घटना चौबेपुर के मरियानी अंडरपास के पास की है, जहां भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक धंस गया था.
जानकारी के अनुसार, ट्रेन जब फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर बढ़ रही थी, तभी मरियानी अंडरपास के निकट पहुंचने पर ड्राइवर को अचानक झटके और ट्रैक में हलचल महसूस हुई. तुरंत सतर्क होते हुए उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे एक संभावित दुर्घटना टल गई.
घटना के बाद ट्रेन लगभग 45 मिनट तक मौके पर खड़ी रही. डर के चलते कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर आसपास के सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए. हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं.
रेलवे की इंजीनियरिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया. ड्राइवर की सतर्कता और त्वरित निर्णय की हर तरफ सराहना हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story