भारत

'राष्ट्रनिर्माण की भावना मजबूत करने में बड़ा योगदान', भारतीय सेना और नेताओं ने दी एनसीसी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

jantaserishta.com
22 Nov 2026 8:49 AM IST
राष्ट्रनिर्माण की भावना मजबूत करने में बड़ा योगदान, भारतीय सेना और नेताओं ने दी एनसीसी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
x
नई दिल्ली: भारतीय सेना के पश्चिमी कमान के कमांडर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) स्थापना दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) भारत के रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित एक संगठन है, जो स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को स्वैच्छिक आधार पर अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करता है। प्रशिक्षण के विभिन्न स्तरों के अनुसार कैडेटों को ए, बी और सी प्रमाणपत्र दिए जाते हैं।
पश्चिमी कमान- भारतीय सेना ने एक्स पर लिखा, "नेशनल कैडेट कोर (एनएसीसी) के 79वें स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर पश्चिमी कमान के सेना कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने सभी एनसीसी कैडेटों, अधिकारियों, प्रशिक्षकों, पूर्व छात्रों और पूरे एनसीसी परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। एनसीसी अनुशासित, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार युवाओं को तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा है। यह युवाओं में देशभक्ति, नेतृत्व, चरित्र और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को विकसित करता है। भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने और राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूत करने में इसका योगदान अनुकरणीय है।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, "हृदय में राष्ट्र प्रेम और मातृभूमि की सेवा का अटूट संकल्प लिए सभी एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, जनकल्याण, आत्मविश्वास, नेतृत्व की भावना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करता है। एनसीसी से जुड़े युवाओं का साहस, समर्पण और 'राष्ट्र प्रथम' का भाव 'विकसित भारत' के संकल्प को नई शक्ति प्रदान कर रहा है।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, "राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के स्थापना दिवस पर सभी युवा कैडेट्स, अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 'एकता और अनुशासन' के ध्येय के साथ एनसीसी हमारी युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, कर्तव्यबोध और निःस्वार्थ सेवाभाव के संस्कारों का संचार कर रहा है। राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित, अनुशासित एवं संस्कारवान युवा शक्ति के निर्माण में एनसीसी का योगदान अत्यंत सराहनीय है। यही युवा शक्ति राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की सशक्त आधारशिला है।"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, "कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आत्मसात कर देश के प्रति समर्पण का भाव रखने वाले राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सभी कैडेट्स को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, एकता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करने में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका है। आप सभी इसी उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहें तथा देश का गौरव बढ़ाते रहें।"
ओडिशा के राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने एक्स पोस्ट में कहा, "अनुशासन, साहस और देशभक्ति की भावना को सलाम! एनसीसी दिवस पर, आइए एकता और राष्ट्र-निर्माण के युवा अग्रदूतों का जश्न मनाएं।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, "राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के स्थापना दिवस पर सभी कैडेटों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! एनसीसी युवाओं को अपने साथियों का साथ देने, कठिन समय में धैर्य रखने और आवश्यकता पड़ने पर नेतृत्व करने की सीख देती है। इन्हीं गुणों से एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक का निर्माण होता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story