भारत

'लाल आतंक' का सबसे बड़ा सरेंडर! पहली बार 200 से ज्यादा नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर

jantaserishta.com
17 Oct 2025 12:14 PM IST
लाल आतंक का सबसे बड़ा सरेंडर! पहली बार 200 से ज्यादा नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
x
देखें वीडियो.
रायपुर: नक्सलवाद का अंत अब बेहद नजदीक दिख रहा है। ताबड़तोड़ एनकाउंटर से खौफ में आए नक्सली ‘लाल आतंक’ को छोड़कर अब लाल गुलाब और संविधान की कॉपी हाथ में लेकर अहिंसा की कसमें खा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 208 नक्सलियों ने एक साथ हथियार छोड़ मुख्यधारा में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा नक्सल सरेंडर है।
दशकों से देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से 'नक्सलवाद' को मार्च 2026 तक पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने तय किया है। पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों नक्सली या तो मारे गए हैं या फिर उन्होंने खुद ही बंदूक छोड़ने का ऐलान कर दिया। इसी कड़ी में 208 नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए मुख्यधारा में लौटने का ऐलान किया। 153 घातक हथियारों को जमीन पर रखकर नक्सलियों ने हाथ में संविधान और गुलाब लेकर शांति की शपथ ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null