भारत

देश के एयरपोर्ट पर बहुत बड़ा हादसा टला, नजारा देख सहम जाएंगे

jantaserishta.com
14 Sept 2023 6:42 PM IST
देश के एयरपोर्ट पर बहुत बड़ा हादसा टला, नजारा देख सहम जाएंगे
x
देखें लाइव वीडियो.
मुंबई: मुंबई में भारी बारिश के कारण एक चार्टर प्लेन मुंबई एयरपोर्ट के रनवे से फिसल गया. इसके चलते मौके पर अफरातफरी मच गई. हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि प्लेन में कोई भी VIP मौजूद नहीं था. चार्टर प्लेन कैसे फिसला, इसकी जांच की जा रही है.
नीचे दिए गए वायरल वीडियो की पुष्टि जनता से रिश्ता नहीं करता है.
DGCA के सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है. हालांकि कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है. दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे-27 पर उतरते समय चार्टर VT-DBL बंद हो गया. प्लेन में 06 यात्री और 02 क्रू सदस्य सवार थे. भारी बारिश के कारण दृश्यता 700 मीटर थी.
आनन फानन में इस घटना की जानकारी मुंबई की फायर ब्रिगेड टीम को दी गई. ये घटना गुरुवार शाम 5.45 बजे हुई. हादसे में प्राइवेट चार्टर प्लेन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. हादसे से बाद एमएफबी, पुलिस, 108 एम्बुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं. घायल हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story