भारत

बड़ा हादसा टला, बीच सड़क पर दिखा हेलिकॉप्टर, कार को नुकसान

jantaserishta.com
7 Jun 2025 2:12 PM IST
बड़ा हादसा टला, बीच सड़क पर दिखा हेलिकॉप्टर, कार को नुकसान
x
इमरजेंसी लैंडिंग.

नई दिल्ली: केदारनाथ के लिए बढ़ासु (सिरसी) से उड़ान भर रहे एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी कारणों के चलते शनिवार को आपातकालीन स्थिति में हाइवे पर लैंड कराना पड़ा. इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार सभी 5 यात्री और पायलट सुरक्षित हैं.

हादसे में हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है और हाइवे पर खड़े एक वाहन को भी टक्कर से क्षति हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने मामले का संज्ञान लिया और इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को रिपोर्ट किया है.
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर केदारनाथ यात्रा पर था और सभी यात्री तीर्थयात्री ही बताए जा रहे हैं. लैंडिंग के बाद तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद यह चौथा हेलिकॉप्टर हादसा है. इससे पहले भी केदारनाथ हेलिपैड के पास एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हो चुकी है, जिसमें दो एम्स के डॉक्टर और पायलट बाल-बाल बचे थे. प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null