भारत

बस के साथ हो गया बड़ा हादसा, 4 यात्रियों की गई जान, मची चीख पुकार

jantaserishta.com
6 Jan 2025 11:39 AM IST
बस के साथ हो गया बड़ा हादसा, 4 यात्रियों की गई जान, मची चीख पुकार
x
कई लोग घायल.
इडुक्की: केरल (Kerala) के इडुक्की जिले के मुंडक्कयम में KSRTC की एक बस के साथ हादसा हो गया. यात्रियों से भरी बस खाई में गिर जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. हादसे का शिकार हुई बस में 34 यात्री और तीन कर्मचारी सवार थे. सभी यात्री मवेलिक्कारा इलाके के रहने वाले थे. KSRTC की बस तमिलनाडु के तंजावुर में टूर लेकर मवेलिकरा लौट रही थी.
यह हादसा आज यानी सोमवार सुबह करीब 6.15 बजे हुआ. जानकारी के मुताबिक, बस ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया, "सोमवार को तड़के पहाड़ी जिले में पुल्लुपारा के पास एक सरकारी बस के खाई में गिर जाने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए." उन्होंने बताया कि बस 34 यात्रियों को लेकर तमिलनाडु के तंजावुर की यात्रा के बाद अलप्पुझा जिले के मावेलिकरा लौट रही थी, तभी सुबह करीब छह बजे यह हादसा हुआ.
उन्होंने आगे बताया कि मृतकों के शवों को मुंडाकायम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के लिए पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों को तुरंत तैनात किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story