भारत
सिरफिरे ने छात्रा को रोका, मोबाइल लेने से किया इनकार तो जान से मार देने की दी धमकी
jantaserishta.com
27 April 2024 9:07 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
प्रतापगढ़: 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा को सिरफिरे ने रास्ते में रोक लिया। सिरफिरा छात्रा को जबरदस्ती मोबाइल देने लगा। छात्रा ने मोबाइल लेने से जब इनकार किया तो उसने जान से मार देने की धमकी दे डाली। छात्रा ने घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद घर वालों ने थाने जाकर सिरफिरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
कस्बे के करीब के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला शिक्षामित्र है। उसकी 11वीं में पढ़ने वाली बेटी कस्बे की एक कोचिंग में पढ़ती है। आरोप है कि 24 अप्रैल की दोपहर घर से लौटते समय रास्ते में एक युवक उसे रोकककर मोबाइल देने लगा। बोला ये लो मोबाइल, मुझसे बात करो, नहीं तो जान से मार दूंगा। छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इस पर उसका पिता उलाहना लेकर आरोपित के घर चला गया। आरोप है कि युवक ने उसे धमकी देकर भगा दिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। मामले में छात्रा की मां ने रामापुर के रहने वाले शुभम गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसओ प्रीति कटियार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जा रही है।
कस्बे के आसपास पहले भी कई छात्राओं से छेड़खानी की गई है। उन पर हमले भी हुए हैं। यहां कॉलेज गेट पर छात्रा को साइकिल से गिराकर पीटा गया था। रास्ते में छेड़खानी की शिकायत पर कोचिंग में हमला किया गया था।
यूपी के लखीमपुर खीरी में एक पीड़िता ने पुलिस से सिरफिरे की शिकायत की है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि रास्ते में एक सिरफिरे ने उसे रोक लिया और मुंह दबाकर उसे अपने घर ले गया। यहां सिरफिरे ने जबरदस्ती भी की। पीड़िता ने पुलिस केा बताया था कि जब उसने सिरफिरे से बात करने से मना कर दिया तो वह आग बबूला हो गया और गर्म रॉड से दोनों गालों पर अपना नाम गोद दिया।
Tagsप्रतापगढ़प्रतापगढ़ न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़सिरफिरे ने छात्रा को रोकासिरफिरा छात्राछात्रा को जबरदस्ती मोबाइलPratapgarhPratapgarh NewsUP NewsUttar Pradesh NewsMadman stops studentMadman student forces student to use mobile phone
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





