बीच सड़क पर सिरफिरे आशिक ने नाबालिग की हत्या, 2 गिरफ्तार

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां मंगलवार को बीच सड़क पर तीन लोगों ने चाकुओं से गोदकर 14 साल की एक नाबालिग किशोरी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार ये घटना उस समय हुई जब किशोरी कबड्डी के अभ्यास के लिए जा रही थी. पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि कक्षा 8 में पढ़ने वाली किशोरी के दूर के एक रिश्तेदार का ''एकतरफा'' प्यार इस बर्बर हत्या का कारण हो सकता है. फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी. उन्होंने कहा कि घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपियों में से दो नाबालिगों को पकड़ लिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





