भारत
रेलवे स्टेशन में प्रेमी युगल ने खाया विषाक्त पदार्थ, दम तोड़ा
jantaserishta.com
15 April 2025 4:09 PM IST

x
दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को स्टेशन स्थित मालगोदाम पर टीन शेड के नीचे एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर थोड़ी देर बाद दोनों ने दम तोड़ दिया।
एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो से सूचना मिली थी कि एक लड़का और लड़की जहर खाकर अचेत अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर हाईवे और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि लड़के के पास एक आधार कार्ड मिला है। उसमें उसका नाम मुनींद्र लिखा है। वह शाहजहांपुर का रहने वाला है। मृतक के पिता को सूचना दे दी गई है। अभी लड़की के बारे में पूरी जानकारी पता की जा रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं। ज्यादा जानकारी इनके परिजनों के आने पर मिलेगी। अगर कोई समस्या होगी तो विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण की जानकारी परिजनों से ही मिल पाएगी।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, मथुरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के पास माल गोदाम बना हुआ है। यहीं पर टीन शेड के नीचे मंगलवार को एक प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत खराब हो गई। टीन शेड के नीचे दोनों तड़पने लगे। युवक और युवती की गंभीर हालत देखकर कुछ लोगों ने 112 पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया। इसके बाद उन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ जिला अस्पताल पहुंची। मृतकों के बारे में जानकारी लेकर उनके परिजनों को सूचना दी गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





