भारत

लव मैरिज का खौफनाक अंत...आग की लपटों के बीच पत्नी, कैमरे में कैद करता रहा पति

jantaserishta.com
16 Jan 2026 5:35 PM IST
लव मैरिज का खौफनाक अंत...आग की लपटों के बीच पत्नी, कैमरे में कैद करता रहा पति
x

सांकेतिक तस्वीर

पढ़ें पूरी खबर.
सूरत: गुजरात के सूरत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति की प्रताड़ना और उकसावे से तंग आकर एक महिला ने खुद को आग लगा ली. इस घटना में सबसे शर्मनाक बात यह रही कि जब महिला आग की लपटों में घिरी हुई थी, तब उसका पति उसे बचाने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाता रहा.
मृतका की पहचान 31 वर्षीय प्रतिमादेवी के रूप में हुई है. वह बिहार के छपरा की रहने वाली थी और सूरत के इच्छापोर इलाके की जयराज सोसाइटी में अपने पति रंजीत दिलीप शाह के साथ रहती थी. दोनों ने प्रेम विवाह किया था और उनके तीन बच्चे हैं. रंजीत एक गैरेज में काम करता था और अक्सर छोटी छोटी बातों पर पत्नी से झगड़ा और मारपीट करता था.
चार जनवरी को पड़ोसी की छत पर सूख रहे गेहूं बिखरने की बात को लेकर रंजीत बच्चों पर भड़क गया और उन्हें स्कूल न भेजने की धमकी देने लगा. जब प्रतिमा ने बच्चों का पक्ष लिया तो रंजीत ने उसके साथ मारपीट की. गुस्से में प्रतिमा ने मरने की बात कही, जिस पर पति ने उकसाते हुए कहा कि घर में तेल पड़ा है जाकर जलकर मर जा.
गुस्से में आकर प्रतिमा ने अपने ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगा ली. आरोप है कि रंजीत ने उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की और जलती हुई पत्नी का वीडियो रिकॉर्ड करता रहा. बाद में जब वह बुरी तरह जल चुकी थी तब उसने पानी डाला और अस्पताल ले गया. इलाज के दौरान 11 जनवरी को प्रतिमा की मौत हो गई.
सूरत पुलिस की एसीपी श्वेता डेनियल ने बताया कि इच्छापोर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 108 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story