
x
Nainital नैनीताल। उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल एक बार फिर साहित्य और कला के रंगों में रंगने जा रही है। शहर के चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में 13 से 15 मार्च तक तीन दिवसीय नैनीताल साहित्य फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल में देश-विदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार, फिल्मकार, कलाकार और रंगकर्मी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम से जुड़े आयोजक अमिताभ बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फेस्टिवल साहित्य, संस्कृति और कला को एक मंच पर लाने का प्रयास है। इसमें उत्तराखंड समेत देश और दुनिया के कई जाने-माने लेखक, विचारक और कलाकार भाग लेंगे।
फेस्टिवल में कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें प्रसिद्ध लेखक गुरुचरण दास, मिथक विशेषज्ञ देवदत्त पटनायक, प्रख्यात फूड राइटर पुष्पेश पंत, अंतरराष्ट्रीय लेखक जॉन जुबर्जिकी और मशहूर फिल्म निर्माता इम्तियाज अली जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा भी कई साहित्य और कला जगत से जुड़ी हस्तियां इस फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी।
आयोजकों के अनुसार, फेस्टिवल में उत्तराखंड की संस्कृति और इतिहास से जुड़े विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें लोकगाथा राजुला-मालूशाही पर आधारित एक सत्र, नैनीताल पर आधारित पुस्तक का विमोचन और उत्तराखंड के देवी-देवताओं से जुड़े विषयों पर चर्चा शामिल होगी।
इन सत्रों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में साहित्यिक चर्चाओं के साथ-साथ कला, सिनेमा, संस्कृति और समाज से जुड़े कई विषयों पर भी संवाद आयोजित होंगे।
आयोजकों का कहना है कि इस फेस्टिवल का उद्देश्य नैनीताल को एक वैश्विक साहित्यिक केंद्र के रूप में स्थापित करना और यहां के सांस्कृतिक परिवेश को दुनिया तक पहुंचाना है। सबसे खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से मुफ्त रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस साहित्यिक आयोजन का हिस्सा बन सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीदहै, और इसी आधार पर फेस्टिवल में व्यवस्था की गई है।
Tagsनैनीतालसाहित्य फेस्टिवलमाउंटेन मैजिकअमिताभ बघेलगुरुचरण दासदेवदत्त पटनायकपुष्पेश पंतजॉन जुबर्जिकीइम्तियाज अलीउत्तराखंड संस्कृतिकला और साहित्यफ्री रजिस्ट्रेशनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





