भारत

कूड़े के पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरा, आसपास रहने वाले लोगों में मची अफरातफरी

HARRY
23 Aug 2021 12:20 PM GMT
कूड़े के पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरा, आसपास रहने वाले लोगों में मची अफरातफरी
x
बड़ा हादसा टला

दिल्ली में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। भलस्वा स्थित करीब 53 मीटर ऊंचाई वाले कूड़े के पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा सोमवार सुबह बारिश के दौरान नीचे खिसककर गया। मलबे की वजह से लैंडफिल साइट की चारदीवारी के समीप बने पक्के मकानों और झुग्गी में रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक भलस्वा लैंडफिल साइट पर सुबह बारिश की वजह से अचानक पहाड़ का एक हिस्सा नीचे खिसक आया था। घटना के समय लैंडफिल साइट की चारदीवारी के पास बने 20-25 गज के मकानों में रहने वाले लोग नींद में थे और कुछ उठ चुके थे। जैसे ही मलबा नीचे आया तो लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकले और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे।

घटना का जानकारी पुलिस, दमककल विभाग और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों और क्षेत्रीय पार्षद को दी गई। मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और निगम अधिकारी सहित क्षेत्रीय पार्षद विजय भगत भी पहुंच गए। साथ ही उत्तरी निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह और स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन के साथ इंजीनियरिंग विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का कहना है कि करीब 70 से80 मीट्रिक टन मलबा नीचे खिसक आया था। मलबे को चार जेसीबी मशीन और अन्य दो मशीनों के माध्यम से हटाया जा रहा है। यह मलबा लगातार चल रही बारिश के कारण खिसका है। अध्यक्ष जोगीराम जैन का कहना हे कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। मलबा चारदीवारी के साथ दस फुट की गली तक पहुंच गया। इसकी वजह से रास्ता रूक गया था। मलबा हटाने का कार्य जारी है।

Next Story