भारत

चाकू चला घोड़ी पर सवार दूल्हे पर, दुल्हन की निकल गई चीख

jantaserishta.com
4 May 2025 11:32 AM IST
चाकू चला घोड़ी पर सवार दूल्हे पर, दुल्हन की निकल गई चीख
x
मचा हड़कंप.
कोटा: राजस्थान के कोटा में एक शादी में जो हुआ उससे हड़कंप मच गया. यहां बारात में घोड़ी पर बैठे दूल्हे पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. भगदड़ में 2 से 3 बाराती घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल दूल्हे को कोटा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. घटना देवली मांझी के खाती खेड़ा गांव में 2 मई की रात की है.
दूल्हे के चचेरे भाई पवन ने बताया कि केशवरायपाटन के इंद्रपुरिया गांव निवासी दूल्हे लक्ष्मीनारायण की बारात लेकर चारचोमा के पास स्थित खातीखेड़ा गांव आए थे. रात करीब 9:45 बजे जब बारात दुल्हन के घर की तरफ जा रही थी, तभी दुल्हन के घर से 500 मीटर पहले 2-3 युवकों ने दूल्हे पर हंगामा कर दिया.
ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि यह मामला एक ही समाज के लोगों के बीच हुए विवाद का है. परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर युवक दुल्हन के गांव का ही रहने वाला है. पुलिस झगड़े के कारणों की जांच में जुटी हुई है.
हमलावरों ने घोड़ी पर सवार दूल्हे लक्ष्मीनारायण की पीठ पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह नीचे गिर गया. इस घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ में 2-3 बाराती भी घायल हो गए. दूल्हे की पीठ पर दो गहरे घाव पाए गए हैं. अभी तक दूल्हे की तबीयत में सुधार नहीं आया है. हमले के बाद शादी भी नहीं हो पाई.
फिलहाल हमलावर युवकों की पहचान नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना इलाके में पहली बार हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लक्ष्मीनारायण 5 भाई-बहन में सबसे बड़ा है और गांव में किराने की दुकान चलाता है. वह प्रतियोगी परीक्षा (लाइब्रेरियन) की तैयारी भी कर रहा है. लक्ष्मीनारायण की दो बहनों की शादी हो चुकी है. तीसरी बहन की शादी की तैयारी चल रही थी. लक्ष्मी नारायण के पिता धर्मराज खेती करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story