भारत

भीड़भाड़ के बीच जमकर चला चाकू, हत्या का LIVE वीडियो

jantaserishta.com
25 May 2025 12:00 PM IST
भीड़भाड़ के बीच जमकर चला चाकू, हत्या का LIVE वीडियो
x
फैली सनसनी.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा क्षेत्र के अमृत नगर में सैयद अशरफ नामक युवक पर चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सैयद अशरफ पर चाकू से करीब 10 से 15 बार वार किए गए, लेकिन मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की.
इस हमले में गंभीर रूप से घायल सैयद अशरफ को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग है, जबकि बाकी दो आरोपी अभी भी फरार हैं. घटना को पैसों के विवाद में अंजाम दिया गया.
घटना 20 मई की रात को हुई, जब 20 वर्षीय सैयद अशरफ, जो सब्जी बेचने का काम करता था, अपने चार दोस्तों के साथ था. आरोप है कि चार दोस्तों ने उसकी जेब से जबरन पैसे निकालने की कोशिश की. जब अशरफ ने इसका विरोध किया, तो विवाद इतना बढ़ गया कि पहले हाथापाई और बाद में हमला कर दिया.
मुंब्रा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक संजय दावने ने बताया कि अशरफ की हत्या उसी के स्कूल में पढ़ने वाले दोस्तों ने की है. दिन में हुए झगड़े के बाद, जब अशरफ रात में अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी अमृत नगर इलाके में दोस्तों ने उसे दोबारा घेर लिया और एक बार फिर विवाद शुरू हुआ. इस बार आरोपियों ने चाकुओं से उस पर हमला कर दिया.
मुंब्रा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक संजय दावने ने बताया कि यह घटना पैसे के लेन-देन को लेकर हुई. आरोपी और मृतक आपस में स्कूल दोस्त थे, लेकिन जब अशरफ ने जबरन पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null