भारत
पहाड़ी पर मानव का नर कंकाल मिला, मंजर देखकर चरवाह डरे
jantaserishta.com
29 Sept 2025 11:18 AM IST

x
इलाके में हड़कंप.
रोहतास: बिहार में रोहतास गायघाट पहाड़ी से एक मानव का नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची तथा नर कंकाल को बटोर कर सासाराम के सदर अस्पताल पहुंची है. मृतक की हत्या कर शव को इस कदर फेंके जाने की आशंका है.
धौड़ाढ थाना क्षेत्र के गायघाट पहाड़ी से एक मानव का नर कंकाल बरामद हुआ है. पहाड़ पर मवेशी चराने गए कुछ चरवाहों ने पुलिस को सूचना दिया कि पहाड़ के ऊपर जंगल के पास किसी मानव का कंकाल पड़ा हुआ है. इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा नर कंकाल को बटोर कर सासाराम के सदर अस्पताल ले गई.
चूंकी नर कंकाल का पोस्टमार्टम सासाराम में संभव नहीं है तो उसे पटना भेजा जा रहा है. साथ ही तमाम तरह की जांच की जाएगी. अब सवाल उठता है कि आखिर यह किसका नर कंकाल है? यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल धौड़ाढ थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





