भारत

विशाल पेड़ ऑटो रिक्शा पर गिरा...किशोरी की मौत, युवती की हालत गंभीर

jantaserishta.com
17 May 2026 2:29 PM IST
विशाल पेड़ ऑटो रिक्शा पर गिरा...किशोरी की मौत, युवती की हालत गंभीर
x

सांकेतिक तस्वीर

लोग खौफ में आ गए.
मुंबई: मुंबई के खार पश्चिम इलाके में एक विशाल पेड़ ऑटो रिक्शा पर गिर गया था, जिसके नीचे दबकर दो लड़कियां घायल हो गईं थीं। इसके बाद दोनों को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उपचार के बाद एक लड़की की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिस लड़की की मौत हुई है, उसकी पहचान एरिका श्रीवास्तव (14) के रूप में हुई है, जबकि दूसरी लड़की हर्षिता कुमार (21) का अभी उपचार अस्पताल में चल रहा है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की ओर से उसे बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन, उसकी हालत अभी-भी चिंताजनक ही बताई जा रही है। दोनों ही लड़कियों को बहुत ही गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। इसके बाद डॉक्टरों की ओर से उपचार शुरू किया गया।
डॉक्टर की ओर से एरिका श्रीवास्तव को बचाने की पूरी कोशिश की गई थी लेकिन, स्थिति अत्याधिक गंभीर होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। बता दें कि यह पूरी घटना 10 मई की है, जब एक विशाल पेड़ ऑटो रिक्शा पर गिर गया था। इस घटना के बाद वहां के लोग खौफ में आ गए। दुर्भाग्य की बात है कि मौके पर मौजूद दो लड़कियां उस विशालकाय पेड़ के नीचे दबकर बुरी तरह से घायल हो गई थी।
इसके बाद दोनों को बिना समय गंवाए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए फौरन आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। शायद किस्मत को कुछ और मंजूर था। दोनों लड़कियों में से एक एक ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी अभी-भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story