भारत

सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के गोदाम में लगी भीषण आग, पूरा आसमान काले धुएं से भर गया

Nil dhankar
24 April 2022 8:55 PM IST
सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के गोदाम में लगी भीषण आग, पूरा आसमान काले धुएं से भर गया
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: दिल्ली के सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के गोदाम में रविवार शाम को भीषण आग लग गई. ये आग सिग्नल और टेलिकॉम स्टोर में लगी. आग देखते ही देखते गोदाम में फैल गई और थोड़ी देर में ही पूरा आसमान काले धुएं से भर गया. हालांकि ट्रेनों की आवाजाही इससे प्रभावित नहीं हुई है.

जहां आग लगी है वो जगह प्रताप नगर मेट्रो के नजदीक है. इससे खतरा और भी बढ़ गया था. लेकिन अग्निशमन विभाग ने घटना की जानकारी मिलते ही तेजी से कार्रवाई की और यहां 14 दमकल गाड़ियां भेज दी. हालांकि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि ये घटना स्टेशन की बाउंड्री से बाहर हुई और वहां यात्रियों की आवाजाही नहीं होती है. इसकी वजह आग की चपेट में कोई नहीं आया. सभी ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है.
Next Story