भारत

चूहे के कारण घर में लगी भीषण आग, जलते लैम्प को गिराया

jantaserishta.com
28 March 2025 8:55 AM IST
चूहे के कारण घर में लगी भीषण आग, जलते लैम्प को गिराया
x
मचा हड़कंप.
तंजावुर: तमिलनाडु के तंजावुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चूहे के कारण एक घर में भीषण आग लग गई। यह घटना तब हुई जब चूहे ने एक जलते लैम्प को गिरा दिया, जिससे आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, लैम्प गिरने के बाद पास में रखा कपड़ा जल गया। इसके बाद पूरे घर में आग लग गई। यह घटना गुरुवार शाम हुई, जब परिवार के सदस्य घर से बाहर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैली और पूरा घर आग की लपटों में घिर गया। पड़ोसियों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी और दमकलकर्मियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
हालांकि, संकरी गली और घने धुएं के कारण दमकलकर्मियों को घर में प्रवेश करने में कठिनाई हुई। उन्हें आग बुझाने के लिए घर के पीछे की ओर एक खिड़की तोड़कर अंदर जाना पड़ा। लगभग दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। तंजावुर पश्चिम पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में तमिलनाडु के त्रिची में डिंडीगुल इलाके में स्थित एक प्राइवेट ऑर्थो हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई थी। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में एक बच्चा और तीन महिलाएं शामिल थीं। इसके अलावा आग से झुलसकर 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। दमकलकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, घायल और अन्य मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story