भारत

सावन की सोमवारी पर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़

Shantanu Roy
21 Aug 2023 4:12 PM GMT
सावन की सोमवारी पर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़
x
बड़ी खबर
लखीसराय। लखीसराय सावन के 7वीं सोमवारी को लेकर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में भारी संख्या में श्रद्वालुओं ने भगवान शंकर को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया। इस दौरान सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखा गया। विदित हो कि सावन के महीने में भगवान शंकर पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परम्परा हैं। खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूर्ण होने वाला दिन माना जाता है। जिसके चलते मंदिर में काँवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा।
पूरा अशोकधाम मंदिर मानो शिवमय दिखी। सोमवार की अहले सुबह मंदिर का पट खुलते ही कावरियों की लम्बी कतार लग गयी। इसके बाद धीरे धीरे दिन भर काँवरियों की कतार बढती चली गयी। पूरा मंदिर परिसर केसरियामय हो गया। महिला-पुरुष और बच्चे सभी जलाभिषेक करने को उत्सुक थे। इस बीच जिला प्रशासन की ओर से जिले में भारी तादाद में उमड़ी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था देखा गया। जिला प्रशासन द्वारा जगह-जगह दंडाधिकारी , पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ काफी संख्या मे महिला-पुरुष सुरक्षा बलों के जवान विधि व्यवस्था संधारण ड्यूटी में तैनात दिखे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी प्रशासनिक निगरानी की गई। ताकि श्रद्वालुओं को कोई परेशानी नहीं हो। गौरतलब हो कि बिहार के बाबा धाम के नाम से सुप्रसिद्ध अशोक धाम की काफी मान्यताएं है,जो भी शिव भक्त सावन माह मे जलाभिषेक करते हैं,भगवान उनकी मुरादें पूरी करते हैं। इस दौरान श्रद्वालु भी बताते है कि पूजा-अर्चना से उन्हें मानसिक शांति मिलती है।
Tagsसावन की सोमवारीसुप्रसिद्ध अशोक धामअशोक धाम मंदिरउमड़ी श्रद्धालुओं भीड़Sawan's Mondayfamous Ashok DhamAshok Dham Templecrowd of devotees throngedबिहार न्यूज हिंदीबिहार न्यूजबिहार की खबरबिहार लेटेस्ट न्यूजबिहार क्राइमबिहार न्यूज अपडेटबिहार हिंदी न्यूज टुडेबिहार हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज बिहारबिहार हिंदी खबरबिहार समाचार लाइवBihar News HindiBihar NewsBihar Ki KhabarBihar Latest NewsBihar CrimeBihar News UpdateBihar Hindi News TodayBihar HindiNews Hindi News BiharBihar Hindi KhabarBihar News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story