भारत

घर में भीषण धमाके से एक गंभीर रूप से घायल, अवैध तरीके से बना रहा था पटाखा

jantaserishta.com
5 Dec 2025 10:01 AM IST
घर में भीषण धमाके से एक गंभीर रूप से घायल, अवैध तरीके से बना रहा था पटाखा
x
पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के एक मकान में हुए जोरदार धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना भीषण था कि मकान की छत और दरवाजे उड़ गए, जबकि आसपास के घर भी जोरदार कंपन से हिल उठे।
किराए के मकान में दानिश नाम का युवक आतिशबाजी बनाने का काम कर रहा था। हादसे के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसमें दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, दानिश ही घर में अवैध रूप से पटाखे तैयार कर रहा था। हादसे में घर के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह खतरे से बाहर है।
धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पूरे मामले की जानकारी पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने पर आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया और इलाके में शांति व्यवस्था कायम है।
सहायक पुलिस आयुक्त लिपि नगायच ने बताया कि दानिश द्वारा बिना अनुमति मकान में पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था, जो कानूनन अपराध है। इस मामले में थाना मसूरी पुलिस की ओर से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि कहीं इस क्षेत्र में अवैध आतिशबाजी बनाने के अन्य ठिकाने तो नहीं हैं। साथ ही घटना स्थल पर मौजूद विस्फोट में उपयोग किए गए रसायनों तथा सामग्री को जब्त कर लिया गया है।
उन्होंने बता कि पूरे मामले पर दनिश से भी पूछताछ की जाएगी जिससे और स्थानों का पता चल सके और इसके साथ कितने लोग इसमें जुड़े थे, इसकी भी जांच की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने ऐसे अवैध पटाखा निर्माण पर कड़ी रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे कारखाने न सिर्फ कानून के खिलाफ हैं, बल्कि पूरे इलाके की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा भी पैदा करते हैं। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि अवैध पटाखा निर्माण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story