
x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सफेद कार से महिला के अपहरण की आशंका ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पुलिस ने रात से ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. हालांकि अभी तक न तो किसी महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई है और न ही अपहरण की पुष्टि हो सकी है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेकर हर एंगल से जांच कर रही है.
एजेंसी के मुताबिक, रात में एक राहगीर महिला और एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी कि उन्होंने एक सफेद रंग की कार में एक महिला को मदद के लिए चिल्लाते हुए देखा. कार तेज रफ्तार में एक रिहायशी इलाके से निकल रही थी. यह सूचना मिलते ही कोयंबटूर पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी किया और शहर में नाकेबंदी कर दी.
कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त ए. सरवण सुंदर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं. फुटेज में कार को सुलूर इलाके की एक बेकरी के पास से गुजरते हुए देखा गया, लेकिन गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट नहीं दिख पाया. अधिकारी ने कहा कि अब तक यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि कार में कोई महिला थी या नहीं. फुटेज धुंधला है, लेकिन हम जांच जारी रखे हुए हैं.
आयुक्त ने यह भी कहा कि अब तक किसी भी व्यक्ति ने किसी महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज नहीं कराई है. बावजूद इसके पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही है. हम इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रहे हैं. अगर कोई खतरे में है, तो उसे सुरक्षित निकालना हमारी प्राथमिकता है.
पुलिस ने शहर के कई इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और आसपास के जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कार किसी लोकल निवासी की थी या बाहर से आई थी.
कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने रात में तेज रफ्तार में एक सफेद कार को जाते हुए देखा था. हालांकि यह वही गाड़ी थी या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. कोयंबटूर पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और बहुत जल्द इस रहस्यमयी मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





