
x
शव वाहन दुर्घटना
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। डनुवा घाटी में महानेटांड कट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार लोग एक मृतक का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि जिस सफर पर वे किसी अपने को अंतिम विदाई देने निकले हैं, वही सफर उनके लिए भी आखिरी साबित होगा। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनके वाहन को टक्कर मार दी और देखते ही देखते मातम का माहौल और गहरा गया।
#WATCH | हजारीबाग, झारखंड: डनुवा घाटी में महानेटांड कट के पास एक तेज़ रफ़्तार ट्रेलर के एक वाहन से टकरा जाने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए। https://t.co/IzA0ZcoCgr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2026
शव लेकर निकले थे, रास्ते में बिछ गईं लाशें
डनुवा घाटी के महानेटांड कट के पास हुई इस दुर्घटना में वाहन सवार सात लोगों की जान चली गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंतिम संस्कार के लिए निकले लोगों में से कई खुद मौत का शिकार हो गए।
एक हादसे ने कई परिवारों को दिया गहरा जख्म
हादसे के बाद मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पहले से अपनों को खोने का गम झेल रहे परिवारों को इस दुर्घटना ने एक और बड़ा सदमा दे दिया। डनुवा घाटी में हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की गंभीरता को सामने ला दिया है। फिलहाल हादसे में सात लोगों की मौत और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
Next Story





