भारत
हाईवे पर बैल की डेड बॉडी सड़क पर पड़ी थी...राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत
jantaserishta.com
16 Jan 2026 11:55 AM IST

x
अंधेरा होने के कारण कार चालक को यह समय पर दिखाई नहीं दी और कार उससे टकरा गई.
चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 1 बजे नरधारी क्षेत्र के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कार चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान हाईवे पर एक बैल की डेड बॉडी सड़क पर पड़ी थी। अंधेरा होने के कारण कार चालक को यह समय पर दिखाई नहीं दी और कार उससे टकरा गई।
टक्कर के बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची। उसी समय सामने से आ रहे एक ट्रेलर से कार की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई।
शवों की शिनाख्त रिंकेश नानवानी, सुहानी नानवानी और रजनी नानवानी निवासी सिंधी कॉलोनी, प्रताप नगर (चित्तौड़गढ़) के रूप में हुई है। वहीं चौथे की पहचान इंदौर निवासी हीरानंद नानवानी के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सीधा कराया और उसमें फंसे लोगों को निकाला। बाहर निकालने पर पता चला कि कार में सवार चारों लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी पहली नजर में सन्न रह गए।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग भी सड़क पर लावारिस पशुओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात के समय वाहन चलाते हुए विशेष सावधानी बरतें और गति नियंत्रित रखें।
Tagsराजस्थानचित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्गएक्सीडेंटRajasthanChittorgarh-Udaipur National Highwayaccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





