भारत

भीषण सड़क हादसा, हेड कांस्टेबल समेत 6 की मौत, VIDEO

jantaserishta.com
16 Dec 2025 10:49 AM IST
भीषण सड़क हादसा, हेड कांस्टेबल समेत 6 की मौत, VIDEO
x
देखें वीडियो.
मेरठ/उन्नाव: उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा यूपी के मेरठ में उस वक्त हुआ, जब पुलिस टीम की प्राइवेट कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में जा गिरी। इस हादसे में हेड कांस्टेबल राहुल चौधरी समेत कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य पुलिसकर्मी और दो निजी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सिपाही कौशल और एक निजी व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया गया है कि हादसे के समय बागपत पुलिस की टीम मेरठ में एक मामले की जांच कर वापस लौट रही थी। मृतक हेड कांस्टेबल राहुल चौधरी बागपत जनपद की डोला चौकी पर तैनात थे और हादसे का शिकार हुई कार उन्हीं की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
दूसरी घटना उन्नाव जिले से सामने आई, जहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक फॉर्च्यूनर कार का टायर फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सामने चल रही गाड़ी से टकराई और फिर डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे फॉर्च्यूनर डिवाइडर में फंस गई।
हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में किमी संख्या-241 के पास हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर यूपीडा और पुलिस की टीमें पहुंचीं और घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी मृतक गाजियाबाद जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वे एक राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे और पेशे से नमक के व्यापारी थे। दोनों ही मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null