भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, डीएम और एसपी समेत पूरा प्रशासन मौके पर, जाने कहां हुई घटना

राजस्थान के टोंक में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है. सदर पुलिस थाने के पास ट्रेलर ने क्रूजर गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में क्रूजर सवार आठ लोगों को मौत हो गई, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिनको जयपुर रेफर कर दिया गया है. मौके पर डीएम और एसपी समेत पूरा प्रशासन पहुंच गया है.
राजस्थान: टोंक ज़िले में कल रात एक ट्रोले की एक गाड़ी से टक्कर हो जाने से 8 लोगों की मौत हुई और 4 घायल हुए हैं। DSP ने बताया, "गाड़ी में सवार लोग खांटू श्याम जी के दर्शन करके जा रहे थे।गाड़ी को एक ट्रोले के टक्कर मारने से 8 लोगों की मौत हो गई, 4 घायलों को जयपुर रेफर किया गया है।" pic.twitter.com/4PPfMGsc1E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





