भारत
बाप रे! लव मैरिज के 10 साल बाद खौफनाक अंत, पढ़िए स्टोरी
jantaserishta.com
11 Dec 2025 12:00 PM IST

x
था शक.
इटावा: दस साल पहले लव मैरिज करने वाले दंपति के आपसी शक और तनाव ने भयानक रूप ले लिया. सैफई में रहने वाले ब्रजराज यादव ने पत्नी रंगीता की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के समय आरोपी के दोनों बेटे स्कूल गए हुए थे. बच्चे घर लौटे तो उन्होंने मां को मृत पाया. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसी के साथ आरोपी पति की तलाश शुरू कर की. सीओ केपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने ब्रजराज यादव को अरेस्ट कर लिया है.
प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से तनाव और झगड़े चल रहे थे. खासकर हाल में चूहा मार दवा को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें ब्रजराज को शक था कि उसकी पत्नी उसके खाने-पीने में यह दवा मिलाकर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है.
ब्रजराज और रंगीता ने साल 2016 में लव मैरिज की थी. शादी के बाद दोनों सैफई में किराए के मकान में रहने लगे और ब्रजराज एंबुलेंस चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था. दस वर्षों में दंपति के दो बेटे हुए.
पिछले महीने स्थिति तब बिगड़ी, जब रंगीता शनि यादव नाम के शख्स के साथ दिल्ली चली गई. ब्रजराज ने गुमशुदगी दर्ज कराई और 4 दिसंबर को पुलिस ने रंगीता को दिल्ली से बरामद कर दंपति में समझौता कराया. हालांकि घर का तनाव कम नहीं हुआ और आपसी अविश्वास बढ़ता गया. इसके बाद झगड़े के दौरान गुस्से में ब्रजराज ने रंगीता का गला दबाकर हत्या कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया. सीओ सैफई के अनुसार, पूरे मामले में जांच जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





