
x
जांच जारी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के देवरिया के बैतालपुर कस्बे में नेशनल हाइवे 727A पर शनिवार को सड़क हादसे की एक खौफनाक तस्वीर सामने आई. पहले एक लाल रंग की कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी, जैसे ही वह सड़क पर गिरता है, दूसरी काले रंग की क्रेटा कार गिरे युवक व बच्चे को बाइक समेत उड़ाकर निकल जाती है.
इस टक्कर को देखकर लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़े. यह पूरी घटना CCTV में कैद हुई है. गौरीबाजार थाना प्रभारी राहुल सिंह ने सड़क हादसे के बारे में बताया कि घायलों को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और गाड़ी की तलाश की जा रही है.
घायल युवक की पहचान राजीव प्रसाद के रूप में हुई जो जैतपुरा गांव का रहने वाला है. वह दिन में लगभग 12 बजे के आसपास अपने 12 साल के बच्चे के साथ बाइक लेकर बैतालपुर के लिए निकला था. वह डिवाइडर कट के पास बाइक किनारे लेकर जा रहा था तभी लाल रंग की कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गया.
इससे पहले वह संभल पाता तब तक दूसरी गाड़ी क्रेटा इन घायलों को बाइक समेत उड़ाकर भाग निकली. आसपास के लोग घायलों की तरफ दौड़े और तत्काल उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे. युवक का पैर फ्रेक्चर बताया जा रहा है और मासूम का इलाज चल रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





