भारत

OMG! 21 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर पकड़ाया, 'सुल्तान' नाम से मुस्लिम पहचान बनाकर रह रहा था

jantaserishta.com
31 March 2026 10:18 AM IST
OMG! 21 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर पकड़ाया, सुल्तान नाम से मुस्लिम पहचान बनाकर रह रहा था
x
पढ़ें पूरी खबर.
मुरादाबाद: मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. करीब 20-21 साल से फरार चल रहे शातिर हिस्ट्रीशीटर नरेश (56) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपनी असली पहचान छिपाकर संभल में ‘सुल्तान’ नाम से रह रहा था और फर्जी दस्तावेजों के सहारे जिंदगी बिता रहा था. उसने अपना हुलिया एकदम मुस्लिमों जैसा रख लिया था. लंबी दाढ़ी, कुर्ता-पैजामा और सिर पर टोपी पहनता था.
पुलिस के अनुसार, पाकबड़ा निवासी नरेश पुत्र शंकर लंबे समय से फरार चल रहा था. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान डींगरपुर रोड स्थित लाल बोर्ड के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तारी के बाद तलाशी में आरोपी के पास से कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए. इनमें दो आधार कार्ड, तीन वोटर आईडी, एक पैन कार्ड, एक ई-श्रम कार्ड, एक स्मार्ट कार्ड, एक लेटरहेड और उर्दू में लिखी एक हैंडबुक शामिल है. ये सभी दस्तावेज ‘सुल्तान पुत्र जमालुद्दीन’ के नाम से बने हुए थे.
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए करीब दो दशक पहले फरार हो गया था और संभल में नई पहचान बनाकर रहने लगा. पूर्व में लूट और डकैती के कई मुकदमे इस पर दर्ज हैं. उसने फर्जी तरीके से सरकारी दस्तावेज भी तैयार करा लिए थे, जिससे वह आसानी से अपनी पहचान छिपा सके.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पाकबड़ा में 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी सिटी रणविजय के मुताबिक, आरोपी के आपराधिक इतिहास और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में शामिल नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story