भारत

तेज रफ्तार थार ने लहूलुहान युवक को जोरदार टक्कर मारी, LIVE वीडियो

jantaserishta.com
3 Jun 2025 1:25 PM IST
तेज रफ्तार थार ने लहूलुहान युवक को जोरदार टक्कर मारी, LIVE वीडियो
x
देखें वीडियो.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में थार सवार की दबंगई और कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने का मामला सामने आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई है. दरअसल यहां पर एक थार सवार ने पहले एक शख्स को मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं, मारपीट में घायल शख्स जब खून से लथपथ आगे की तरफ से जा रहा था. तभी थार सवार ने उसे टक्कर मार दी. जिससे वह उछलकर नाली में जा गिरा.
इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. हालांकि, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना थाना सेक्टर 24 इलाके के सेक्टर 53 की बताई जा रही है.
पुलिस ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें पिटाई के बाद एक युवक को थार सवार ने टक्कर मार दी थी. जिससे युवक उछलकर नाली में गिर गया. पूरे मामले की जांच की जा रही है . जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें एक युवक ब्लैक शर्ट पहने हुए है. साथ ही उसके गर्दन और सिर से खून बह रहा है. इसी दौरान एक ब्लैक थार सवार आता है और उसे टक्कर मार देता है. जिससे युवक नाली में उछलकर गिर जाता है. बताया जा रहा है कि टक्कर मारने से पहले थार सवार ने युवक से मारपीट भी की थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story