भारत
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बच्चे को रौंदा, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
jantaserishta.com
14 Sept 2025 2:46 PM IST

x
मौत हो गई.
फरीदाबाद: फरीदाबाद मे सदर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में 12 वर्षीय तरुण की मौत हो गई। इस मामले में आरोपी स्कॉर्पियो चालक अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। परिजनों का कहना है कि जिस गाड़ी से यह हादसा हुआ, वह तीन-चार दिन से तेज रफ्तार में इसी रास्ते से गुजर रही थी। गाड़ी में सवार लोग नशा करने आते थे। कई बार गांव वालों ने स्कॉर्पियो सवार को रोका था, लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया। उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन अब तक पुलिस ने इस मामले में कुछ नहीं किया।
वहीं आईएमटी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी स्कॉर्पियो लेकर भागते हुए साफ दिख रहे हैं और बाइक सवार उनका पीछा कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
तरुण के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे कक्षा छह में पढ़ने वाला तरुण घर से ट्यूशन के लिए निकला था। उसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया। हादसे में तरुण की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में तीन से चार युवक सवार थे। ड्राइवर बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान एक युवक ने बाइक से उनका पीछा भी किया और उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं रुके और गाड़ी स्पीड में भगा ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तरुण के पिता राकेश शर्मा एक निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि तरुण उनका सबसे छोटा बेटा था।
परिजन विक्की ने बताया पुलिस ने हमें बस यही बताया था कि गाड़ी का पता चल गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन अब पुलिस भी कुछ नहीं बता रही है। हमें बस इंसाफ चाहिए। पुलिस जांच में पता चला है कि स्कॉर्पियो मेरठ के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन उसे चला रहा युवक नीमका गांव का रहने वाला है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है और संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।
Tagsफरीदाबाद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बच्चे को रौंदास्कॉर्पियो ने बच्चे को रौंदाफरीदाबादA speeding Scorpio ran over a child in FaridabadScorpio ran over a childFaridabad
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





