भारत
Train में आई हिचकी और थम गई सांसें...घर में छाया मातम
jantaserishta.com
20 Nov 2025 10:40 AM IST

x
जांच जारी.
झांसी: मुंबई की एक कंपनी में लेबर इंचार्ज फूलचंद्र निषाद अपने घर यूपी के बस्ती के लिए खुशी-खुशी निकले थे. लेकिन ये सफर उनका आखिरी सफर साबित हुआ. यात्रा के दौरान अचानक उन्हें 4-5 झटके या हिचकी आई और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उनकी मौत हो गई. साथी यात्रियों की शिकायत पर झांसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मृतक फूलचंद्र निषाद के साथी बलराम ने बताया कि वह मुंबई की स्मार्ट सिटी कंपनी में काम करते थे और काफी खुश रहते थे. खेती का समय होने के कारण वह अपने दो अन्य साथियों- बलराम और तिलकराम के साथ कुशीनगर एक्सप्रेस से बस्ती जा रहे थे. ट्रेन जैसे ही झांसी स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर पहले थी, फूलचंद्र को अचानक झटके यानी हिचकी आई. यह देख साथियों को कुछ गड़बड़ लगा.
आनन-फानन में साथियों ने उन्हें सीट खाली कराकर लिटा दिया और उनके परिजनों को फोन पर जानकारी दी. बलराम के अनुसार, इसके पहले कि कोई उन्हें होश में ला पाता, उनकी मौत हो गई. कोच के यात्रियों ने तुरंत झांसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे डॉक्टर प्लेटफार्म पर पहुंचे, जहां परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने फूलचंद्र को मृत घोषित कर दिया.
जीआरपी थाना प्रभारी रावेन्द्र मिश्रा ने इस घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि यात्रियों की शिकायत पर शव को कोच से उतारा गया. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया है. थाना प्रभारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा कि उन्हें हिचकी आई थी या यह किसी और गंभीर बीमारी का झटका था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





