भारत

हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, किसानों की फसल और संपत्ति को भारी नुकसान

jantaserishta.com
3 Jun 2026 10:57 AM IST
हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, किसानों की फसल और संपत्ति को भारी नुकसान
x
स्थानीय किसानों के अनुसार, अचानक हाथियों का दल खेतों में घुस आया.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन्यजीवों और ग्रामीणों के बीच संघर्ष एक बार फिर बढ़ गया है। कटघोरा वनमंडल के जड़गा रेंज में 11 हाथियों के एक दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने बासीन सेक्टर के खाड़ीपारा इलाके में किसानों की फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया।
स्थानीय किसानों के अनुसार, अचानक हाथियों का दल खेतों में घुस आया। हाथियों ने धान की फसल, मक्का और सब्जियों के खेतों को रौंद डाला। साथ ही दो किसानों के खेतों में रखे कृषि उपकरण और छोटी-मोटी संपत्ति को भी नष्ट कर दिया। उत्पात मचाने के बाद हाथियों का दल जड़गा के जंगल की ओर लौट गया।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित किसानों की शिकायत दर्ज की। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की राशि जारी कर दी जाएगी।
जड़गा रेंज में फिलहाल अलग-अलग झुंडों में कुल 45 हाथी मौजूद बताए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम इनकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, खासकर रात के समय खेतों में अकेले न जाने की चेतावनी जारी की गई है।
वन विभाग के रेंज अधिकारियों का कहना है कि हाथी प्राकृतिक रूप से भोजन की तलाश में गांव की ओर आते हैं। जंगल में पानी और भोजन की कमी के कारण यह समस्या बढ़ रही है। हम लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं और ग्रामीणों को जागरूक भी कर रहे हैं।
कोरबा जिले के जंगली इलाकों में हाथियों का यह उत्पात नया नहीं है। पिछले कुछ महीनों में कई गांवों में हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों में आक्रोश है। स्थानीय लोग कहते हैं कि वन विभाग को हाथियों को जंगल के अंदर ही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story