भारत

एनेस्थीसिया की भारी डोज दी...पत्नी को सुलाया मौत की नींद, लैब टेक्नीशियन पति की हैवानियत

jantaserishta.com
21 March 2026 5:23 PM IST
एनेस्थीसिया की भारी डोज दी...पत्नी को सुलाया मौत की नींद, लैब टेक्नीशियन पति की हैवानियत
x
पूरा खुलासा हुआ.
गुरुग्राम: गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू गांव में 23 वर्षीय नर्स काजल की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि उसके पति अरुण शर्मा ने ही एनेस्थीसिया की भारी डोज देकर उसकी हत्या की थी. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है.
जानकारी के मुताबिक, काजल और अरुण शर्मा की शादी करीब चार महीने पहले नवंबर 2025 में लव कम अरेंज मैरिज हुई थी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि अरुण एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के रूप में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात काजल से हुई थी.
दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और बाद में परिवार की सहमति से शादी हो गई. लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद काजल को पता चला कि अरुण को स्मैक जैसे नशे की गंभीर लत है, जिसे वह उससे छुपा रहा था. पुलिस के अनुसार, 18 मार्च की सुबह अरुण शर्मा ने काजल को एनेस्थीसिया की भारी डोज का इंजेक्शन दिया. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. घटना के समय काजल घर में अकेली थी.
कुछ समय बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो काजल जमीन पर पड़ी हुई मिली और उसकी नाक से खून बह रहा था. परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई.
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदेह के आधार पर पति अरुण शर्मा को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story