भारत

तीखी नोकझोंक महिला CEO और BJP नेताओं के बीच, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
19 Sept 2025 5:20 PM IST
तीखी नोकझोंक महिला CEO और BJP नेताओं के बीच, मचा हड़कंप
x
वीडियो हुआ वायरल.
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान सफाई को लेकर बड़ा विवाद हो गया. यह घटना 17 सितंबर की है और चिचोली जनपद पंचायत परिसर की है. यहां भाजपा नेता और नगर परिषद अध्यक्ष महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे.
मूर्तियों के पास गंदगी देखकर भाजपा नेताओं ने जनपद पंचायत सीईओ प्रतिभा जैन से सफाई को लेकर बात की. इसी बात पर बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल गरमा गया. वीडियो में दिख रहा है कि सीईओ प्रतिभा जैन कह रही हैं कि नगर परिषद सफाई करने के लिए कर्मचारी नहीं भेजती. जब सफाई नहीं होती है तो यहां कार्यक्रम करने का अधिकार भी नहीं है.
इस पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई और कहा कि सीईओ को हटाया जाए. यह सुनकर प्रतिभा जैन गुस्से में बोलीं कि यहां रहना कौन चाहता है. दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक चलती रही.
बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि सीईओ सही तरीके से काम नहीं करती हैं. वहीं सीईओ का कहना है कि भाजपा नेता काम के लिए दबाव बनाते हैं. इस पूरे विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फिलहाल दोनों पक्षों में से कोई भी मीडिया के सामने नहीं आया है और मामला शांत है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story