भारत

विधायक के भाई और पुलिसकर्मियों के बीच हुई तीखी बहस, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा

jantaserishta.com
30 Jan 2026 1:06 PM IST
विधायक के भाई और पुलिसकर्मियों के बीच हुई तीखी बहस, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा
x
जानें पूरा मामला.
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के नरवर में पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान BJP विधायक के भाई और ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों के बीच जमकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मर्यादा की सीमाएं लांघने वाली बहस हुई।
दरअसल, नरवर थाने के सामने पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान विधायक के भाई आए और चेकिंग के दौरान रोकी गई एक बाइक को ले जाने की जिद करने लगे. जिस पर पुलिस ने उनसे बातचीत की और चालान कटवाने को कहा. लेकिन इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने उनकी भी बाइक की चाबी निकाल ली.
इसके बाद पुलिस और विधायक के भाई की भिड़ंत हो गई और देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया. विधायक के भाई ने पुलिसकर्मी को रौब दिखाते हुए कहा- ''गाड़ी तो तुम घर पर रख कर आओगे." इस पर एक पुलिसकर्मी भी आगबबूला हो गया और बोला, "अपनी वर्दी यहीं पर उतार दूं क्या?" पुलिसकर्मी का कहना था कि वह अपना काम ईमानदारी से कर रहा है और दबाव बर्दाश्त नहीं करेगा.
इसके बाद कुछ अपने पुलिसकर्मी आए और किसी तरह मामले को शांत कराया गया. बाद में विधायक के भाई अपना चालान कटवाने की बात कहते नजर आए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null