भारत

रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर...पुलिस भी हैरान

jantaserishta.com
12 Jan 2026 8:27 AM IST
रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर...पुलिस भी हैरान
x
जानें पूरा मामला.
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में रविवार शाम रिश्तों को तार-तार कर देने वाली वारदात सामने आई. कोखराज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार इलाके में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी. इस जघन्य घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए.
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में शराब के नशे मे चूर एक बेटे ने अपनी 75 वर्षीय मां की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी. मालूम हुआ कि मां उसे शराब पीने से मना कर रही थी और इसी बात से गुस्साए बेटे ने मां को मार ही डाला. घटना के बाद इलाके में हड़कम मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गईं. सूचना मिलते ही एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची. जांच के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पूरा मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है. यहां पुरानी बाजार भरवारी निवासी 40 साल का गुड्डू उर्फ याकूब शराब का आदी था. रोज की तरह रविवार की शाम को भी उसने अपनी 75 साल की मां आयशा से शराब पीने को लेकिन विवाद किया. विवाद इतना बढ़ा कि उसने अपनी मां को बेरहमी से पीटा.
इस बीच कुछ मोहल्ले के लोगों ने घर के अंदर घुसकर महिला को बचाने की कोशिश की. लेकिन फिर बेटे ने घर का दरवाजा बंद कर अपनी मां को गला दबाकर कर मार ही डाला. घटना की सूचना पर भरवारी चौकी, कोखराज थाना पुलिस, एसपी राजेश कुमार, एडिशनल एसपी राजेश सिंह, सहित सीओ सिराथू संतोष सिंह मौके पर जांच पड़ताल को पहुंचे हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे गुड्डू उर्फ याकूब को गिरफ्तार कर लिया है और शव को लिखा पड़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मामले में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि एक वृद्ध की उसके बेटे ही ने हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि उसका बेटा शराब का आदी था. आवारा किस्म का था घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ है जिसमें ये हत्या की गई. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story