भारत
दिल दहला देने वाला मामला, नवविवाहिता मौत के बाद ससुरालीजनों ने चुपचाप किया ये काम
jantaserishta.com
3 Oct 2023 11:12 PM IST

x
मचा हड़कंप.
कानपुर: कानपुर देहात में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रसूलाबाद क्षेत्र के परसौरा गांव में एक महिला का खेत में जलता हुआ शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं ससुरालीजनों ने चुपचाप खेत में ले जाकर उसका शव जला दिया। जानकारी होने पर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो परिजन भाग निकले। जिसके बाद फॉरेसिंक टीम को बुलाकर पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करवाए।
ये घटना रसूलाबाद के परसौरा गांव का है। जहां सोनू पाल की पांच महीने पहले बिहार के एक युवती से शादी करने के बाद उसे घर ले आया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही दंपती के बीच अनबन शुरू हो गई। इधर, मंगलवार को नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इससे घर में कोरहाम मच गया। परिजनों ने पूर्व प्रधान रामपाल को को जानकारी दी। आनन-फानन में शव को जंगल ले गए और वहां जला दिया। इस बात की भनक युवती की मायके वालों भी नहीं हुई।
उधर, गांव के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी। लेकिन जब तक इंस्पेक्टर गांव पहुंचे तब तक शव को जलता छोड़ परिजन मौके से फरार हो गए। जिसके बाद एसओ रसूलाबाद के मुताबिक फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। इसके अलावा महिला के मायके वालों से जानकारी जुटाकर मामले की तहकीकात की जा रही है। घटना के साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





