भारत

सड़क के बीच हैंडपंप दिखा, देख लोगों ने पकड़ा माथा

jantaserishta.com
28 Oct 2025 10:35 AM IST
सड़क के बीच हैंडपंप दिखा, देख लोगों ने पकड़ा माथा
x
जानें पूरा मामला.
सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक अनोखा जुगाड़ सामने आया था. जहां हैंडपंप के एकदम पास से सड़क बना दी गई थी. ग्रामीण उसी हैंडपंप से पानी भरते हुए सड़क पर उतरते-चढ़ते हैं. यह अनोखा नज़ारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. जिसके बाद मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. मामला सीधी जिले के डोल कोठार गांव का है.
बताया जा रहा है कि लगभग 40 लाख रुपए की लागत से 600 मीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण बैगा बस्ती को जोड़ने के लिए किया गया था. लेकिन सड़क निर्माण के दौरान रास्ते में एक शासकीय हैंडपंप आ गया. आमतौर पर ऐसे मामलों में हैंडपंप को हटाकर स्थानांतरित किया जाता है, लेकिन यहां ठेकेदार और इंजीनियरों ने हैंडपंप को हटाने की बजाय उसे सड़क के बीचों-बीच ही छोड़ दिया.
इसके बाद सड़क को ऊपर से बना दिया गया और हैंडपंप को नीचे करने के लिए सीढ़ियां और चारों ओर खंभे बना दिए गए. अब गांव के लोग नीचे उतरकर पानी भरते हैं और फिर सड़क पर लौट आते हैं.
स्थानीय लोगों ने कहा कि हम लोग तो पहले से यही हैंडपंप इस्तेमाल करते हैं, अब नीचे उतरकर पानी भर लेते हैं... कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बना रहता है, गिरने का डर रहता है. आपको बता दें कि ग्रामीणों के लिए यह अब रोजमर्रा का हिस्सा बन चुका है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो ‘जुगाड़ का कमाल’ बन गया है. लोग इसे ‘इंडियन इंजीनियरिंग’ बता रहे हैं, तो कई यूजर्स इसके लिए सरकारी व्यवस्था की आलोचना कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null