भारत
वन विभाग के अफसर की आधी जली लाश मिली, इन लोगों पर जा रही शक की सुई
jantaserishta.com
31 May 2025 3:56 PM IST

x
फैली सनसनी.
भुवनेश्वर: ओडिशा के नयागढ़ में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सरनकुल पांचरिडा रेंज में तैनात वन विभाग के अधिकारी शिशिर साहू की आधी जली लाश उनके ही घर से बरामद की गई है. यह घटना शुक्रवार देर रात की है, जब शिशिर अपने घर बारामासीदांडा में पत्नी नमिता और बेटे अभिषेक के साथ मौजूद थे. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त घर में आग लग गई थी, जिसमें शिशिर की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी झुलस गई और बेटा सुरक्षित बच गया. आग से घर का एक हिस्सा और एक दोपहिया वाहन भी जलकर खाक हो गया.
घटना के बाद मृतक के बड़े भाई सरत साहू ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है. उन्होंने दर्ज कराई शिकायत में कहा कि शिशिर को उसकी पत्नी नमिता और बेटे अभिषेक ने मिलकर जिंदा जलाया. सरत के अनुसार, हत्या के पीछे शिशिर का किसी महिला से कथित अवैध संबंध हो सकता है, जिस कारण परिवार में विवाद चल रहा था.
इस आरोप के बाद पुलिस ने केस को हत्या और साजिश के पहलू से देखना शुरू कर दिया है. नयागढ़ के एएसपी सुभाष पांडा ने बताया कि मामला संवेदनशील है. सभी एंगल से जांच की जा रही है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी जांच कर रहे हैं. फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.
पुलिस ने शिशिर के बेटे अभिषेक से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि आग कैसे लगी और उस समय घर के भीतर क्या हुआ. वहीं, पत्नी नमिता को गंभीर झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस की जांच रिपोर्ट का सभी को इंतजार है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





