
x
फतेहाबाद। जिले के लघु सचिवालय पर बाढ़ के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे, फसल बीमा क्लेम व एमएसपी की मांग को लेकर धरना दे रहे किसानों के सब्र का बांध टूट गया है। अब किसानों का जत्था हरियाणा विधानसभा का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गया है। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष किसान हरियाणा विधानसभा के लिए रवाना हुए। किसानों का यह पैदल जत्था 5 दिनों में चंडीगढ़ पहुंचेगा। वहां पर हरियाणा विधानसभा का घेराव करेगा। किसानों ने साफतौर पर चेतावनी दी है कि अगर उन्हें बलपूर्वक रोकने की कोशिश की गई तो पूरे प्रदेश में रोड जाम का ऐलान भी किया जा सकता है।
मीडिया से बातचीत करते हुए पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि बाढ़ से खराब हुई फसलों के मुआवजे, एमएसपी की मांग सहित अन्य कई मांगों को लेकर पिछले काफी दिनों से फतेहाबाद लघु सचिवालय के बाहर किसानों का अनिश्चितकलीन धरना जारी है। अब उनके द्वारा ऐलान किया गया है कि किसान हरियाणा विधानसभा का घेराव करेंगे। इसी के चलते आज महिला व पुरुष किसानों का पैदल जत्था हरियाणा विधानसभा के लिए रवाना हुआ है।
उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही। सरकार को नींद से जगाने के लिए विधानसभा का घेराव किया जाएगा। मनदीप नथवान ने कहा कि अगर सरकार उन्हें रोकने का प्रयास करती है तो वह खेतों से होकर हरियाणा विधानसभा पहुंचेंगे और अगर बाल का प्रयोग किया जाता है तो किसानों के द्वारा भी पूरे प्रदेश में रोड जाम का ऐलान किया जा सकता है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live

Shantanu Roy
Next Story