भारत

प्ले स्कूल में हुआ घोर पाप, तीन साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, पैरेंट्स भड़के

jantaserishta.com
6 Nov 2024 11:40 AM IST
प्ले स्कूल में हुआ घोर पाप, तीन साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, पैरेंट्स भड़के
x
सांकेतिक तस्वीर
FIR दर्ज.
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक प्रसिद्ध प्राइवेट प्लेस्कूल में तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है. इधर, बच्ची के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्ले स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया.
प्लेस्कूल ने अब तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है. काफी कोशिशों के बाद भी स्कूल प्रिंसिपल से संपर्क नहीं हो सका. लड़की के परिवार द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, 28 अक्टूबर को एक डिलीवरी मैन लड़की के घर आया और उसने डिलीवरी करने के बाद लड़की के बालों को छूने लगा. फिर, लड़की ने अपनी माँ को प्लेस्कूल में बैड टच की घटना के बारे में बताया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हालांकि, लड़की आरोपी का नाम नहीं बता सकी है या उसे पहचान नहीं सकी है. साथ ही वह यह भी नहीं बता सकी कि प्लेस्कूल में यह कब और कहां हुआ.
सदर पुलिस स्टेशन में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने जांच शुरू की. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है. उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story